- कॉपी लिंक

बदायूं में पड़ोसी ने फावड़ा मारकर महिला और उसके पति को किया घायल।
बदायूं में एक दंपत्ति अपने खेतों में पानी लगा रही थी। तभी पानी पड़ोसी के खेत में चला गया। जिससे वह नाराज होकर झगड़ा करने लग गया। विरोध करने पर उसने फावड़े से हमला करके दोनों को घायल कर दिया। परिजनों ने उन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
पड़ोसी के खेत में चला गया था पानी
मामला थाना क्षेत्र के गांव मुगर्रा का है। यहां के निवासी सीताराम अपनी पत्नी सुनीता के साथ सोमवार की सुबह ट्यूबवेल से खेत में पानी लगा रहे थे। तभी उनके खेत का पानी पड़ोसी के खेत में चला गया।जिससे वह नाराज हो गया और उसने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने फावड़ा से दोनों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
ग्रामीणों को देख भाग निकला आरोपी
पीड़ितों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण वहां आ पहुंचे। तभी आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर परिजन और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ितों ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
Click Here to Subscribe
from COME IAS हिंदी https://ift.tt/38wMLAF
एक टिप्पणी भेजें