‘रियलिटी शो’ से आम कलाकार बन जाते हैं चमकते सितारे


कहते हैं मुंबई नगरिया आम लोगों को केवल सपने ही नहीं दिखाती बल्कि उन सपनों को सच करने का जज्बा भी रखती है।

आरती सक्सेना

कहते हैं मुंबई नगरिया आम लोगों को केवल सपने ही नहीं दिखाती बल्कि उन सपनों को सच करने का जज्बा भी रखती है। खास तौर पर ‘ग्लैमर’ की चकाचौंध मेंं चमकते सितारे उन सपनों को हवा देते हैं जो एक कलाकार जागते हुए देखता है। जब से रियलिटी शो शुरू हुए हैं, तब से मुंबई आने वाले कलाकारों की संख्या भी बढ़ गई है जो देश के हर राज्य से अपनी किस्मत आजमाने आते हैं। इनमेंं से कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने जमीन से आसमान तक का सफर तय किया है। जैसे कि हाल ही मेंं ‘इंडियन आइडल-12’ के विजेता पवनदीप राजन ने अपनी जीत के बाद ना सिर्फ मुंबई जैसे महंगे शहर मेंं अपना खुद का घर खरीदा बल्कि उनको उत्तराखंड ने कला, पर्यटन व संस्कृति का ‘ब्रांड एंबेसडर’ भी बनाया। पवन की तरह कई ऐसे कलाकार हैं जो आए तो थे केवल अपने सपनों को लेकर लेकिन आज वे प्रसिद्धि शिखर तक पहुंच कर ‘ग्लैमर’ की दुनिया का चमकता सितारा बन गए हैं। पेश है, इसी सिलसिले पर एक नजर …..

रियलिटी शो का एक कमाल है जिससे जुड़ने के बाद प्रतियोगी जो कभी अंजान थे, वे कुछ ही महीनों में अपनी प्रतिभा के जरिए इतने प्रसिद्ध हो जाते हैं कि छोटे परदे के माध्यम से लोगों के दिलों मेंं घर बना लेते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण है शहनाज गिल का, जो पंजाब की छोटी सी मॉडल अभिनेत्री हैं और टीवी व फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला जो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के बाद ‘बिग बॉस-13’ के विजेता भी रहे। सिद्धार्थ और शहनाज की रोमांटिक जोड़ी को दर्शकों ने इतना प्यार दिया कि ‘बिग बॉस’ खत्म होने के बाद भी इनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई। इस जोड़ी को लोगों को अटूट प्यार मिलने लगा लेकिन अफसोस ये जोड़ी टूट। सिद्धार्थ दिल का दौरा पड़ने से अचानक ही शहनाज को अकेला छोड़ गए।

रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों को दर्शकों का बेहद प्यार मिलता रहा है। इसके बाद ये प्रतियोगी कुछ ही सालों में नाम, दाम, दौलत और शोहरत से मालामाल हो जाते हैं। रियलिटी शो चाहे संगीत का हो, नृत्य का हो या हास्य-व्यंग्य का हो, इन्होंने कई लोगों की किस्मत बनाई है। जैसे ‘इंडियन आइडल’ में दूसरे स्थान पर रहीं अरुणिता शनमुखा को भी कई संगीतकारों ने काम दिया है और उन्होंने भी मुंबई में घर खरीदा है। इसके अलावा ‘खतरों के खिलाड़ी-11’ के विजेता अर्जुन बिजलानी भी अपनी जीत के बाद चर्चा में हैं।

अर्जुन एक टीवी अभिनेता और एंकर हैं लेकिन ‘खतरों के खिलाड़ी-11’ के विजेता बनने के बाद उनको न केवल अच्छा काम मिल रहा है बल्कि इनाम के तौर पर 25 लाख रुपए और एक कार मिली है। ‘इंडियन आइडल’ के एक और गायक राहुल वैद्य जो ‘बिग बॉस 14’ के उपविजेता हैं को भी काफी फायदा मिला है। राहुल न केवल ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो का हिस्सा बने बल्कि उनको कई नए कार्य करने का मौका मिला है।

अगर देखने जाए तो रियलिटी शो ने देश को एक से एक प्रतिभावान कलाकार दिए हैं जैसे गायिका श्रेया घोषाल। श्रेया से पहले सुनिधि चौहान भी रियलटी शो का हिस्सा बनने के बाद पार्शव गयिका बनीं। नेहा कक्कड़ भी ‘इंडियन आइडल’ का बतौर प्रतियोगी हिस्सा रह चुकी हैं और आज उनके करोड़ों प्रशंसक हैं। इतना ही नहीं नेहा ‘इंडियन आइडल’ की जज भी है। इसके अलावा गायक अरजीत सिंह भी ‘इंडियन आइडल’ के प्रतियोगी रह चुके हैं।

हुनर दिखाने का मौका

‘डांस इंडिया डांस’, ‘डांस दिवाने’ और ‘डांस प्लस’ जैसे नृत्य रियलिटी शो में भी कई प्रतिभावान कलाकार अपना हुनर दिखा कर दर्शकों के बीच में अपनी जगह बना रहे हैं। ‘डांस इंडिया डांस’ ने कई नृत्य कलाकर दिए। राघव जुआल ने जीटीवी के शो ‘डांस इंडिया डांस’ से अपने करिअर की शुरुआत की। इसके बाद वो ‘स्लोमोशन डांस’ और ‘कॉकरोच स्टाइल’ को लेकर प्रसिद्ध हुए। उनका नृत्य और मजाक मस्ती इतनी पंसद की गई की वह अपने नृत्य की वजह से हिट हो गए। कॉमेडी शो के जरिये कई कलाकार आज स्टार हैं जैसे ‘लाफटर चैलेंज’ और ‘कॉमेडी सर्कस’ जैसे शो से स्टार बनीं भारती सिंह, कपिल शर्मा, राजू श्रीवास्तव, सुंगंधा मिश्रा, कृष्णा अभिषेक, सुदेश लाहिरी और सुनील ग्रोवर ने न केवल सफलता अर्जित की है बल्कि बहुत सारी दौलत भी कमाई है। इसी तरह एंकर सह कलाकर कहलाने वाले मनीष पॉल, ऋत्विक धनजानी, जय भानूशाली, भारती सिंह ने मजेदार एंकरिंग करके छोटे परदे के दर्शकों का ही दिल नहीं जीता बल्कि फिल्मो में भी बेहतरीन काम किया है।

Tweets by ComeIas


from COME IAS हिंदी https://ift.tt/39SnvW9

Post a Comment

और नया पुराने