- कॉपी लिंक

पार्षद के सहयोगी के साथ दरोगा संग विवाद के बाद क्षेत्रीय लोगों ने लगाया जाम।
राजाजी पुरम जलालपुर क्रासिंग के पास शनिवार रात चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह की कार पार्षद रेखा सिंह का काम देखने वाले विशाल सिंह की स्कूटी में टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। विशाल ने चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह और उनके साथी सब-इंस्पेक्टर वीके सिंह पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए पार्षद पति नागेंद्र सिंह को सूचना दी। इसके बाद क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग जलालपुर क्रासिंग अडंर पास के पास एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। वहीं पार्षद पति दोनों आरोपी दरोगा के निलंबन की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। देर रात तक थाना पुलिस उन्हें समझाने में जुटी रही। आमलनगर पार्षद रेखा सिंह का विशाल सिंह काम देखते हैं। विशाल के मुताबिक शनिवार रात स्कूटी से काम से निकले थे। जलालपुर क्रासिंग के पास चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के अचानक कार मोड़ देने से स्कूटी की टक्कर पीछे से कार में हो गई। इस पर चौकी प्रभारी ने गाली गलौज शुरू कर दी। साथ ही साथी दारोगा वीके सिंह से गाड़ी का चालान कर देने को कहा। विरोध पर धक्कामुक्की की। इसके चलते पार्षद के घर पर जाकर घटना की जानकारी दी। इस पर जब पार्षद के देवर महेंद्र सिंह ने दरोगा से घटना को लेकर आपत्ति जाहिर की तो उनके साथ भी अभद्रता की और दोनों के साथ मारपीट की।
पार्षद परिवार के साथ मारपीट के बाद कई पार्षद व क्षेत्रीय लोग धरने पर बैठे
घटना की जानकारी होते ही पार्षद रेखा सिंह के पति नागेंद्र सिंह समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इसीबीच पार्षद परिवार से अभद्रता की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ता जुटने लगे। वहीं राजाजीपुरम वार्ड के पार्षद राजीव कृष्ण त्रिपाठी, नगर मंत्री डॉ. यूएन पांडेय, लेबर कालोनी वार्ड पार्षद राजेश मालवीय, मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्र, एसपी तिवारी भी पहुंच गए। उन्होंने नागेंद्र सिंह का साथ देते हुए क्रासिंग के पास सड़क पर धरने पर बैठ गए और नारेजबाजी करते हुए दरोगाओं के निलंबन की मांग की। स्थानीय पुलिस के मनाने पर भी भीड़ शांत नहीं हुई। मौके पर पहुंचे एसीपी काकोरी ने जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। वहीं चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने अभद्रता और मारपीट की बात को गलत बताते हुए दूसरे पक्ष पर विवाद करने का आरोप लगाया। एसीपी काकोरी के मुताबिक जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Click Here to Subscribe
from COME IAS हिंदी https://ift.tt/3m0HFCR
एक टिप्पणी भेजें