Demolition of the hospital on the death of the woman, the condition of the woman deteriorated after the operation of stones in Radhe Hospital located in Trans Yamuna Colony, after the death on Wednesday night, the attendants created a ruckus | ट्रांस यमुना कालोनी स्थित राधे हास्पीटल में पथरी के आपरेशन के बाद बिगड़ी थी महिला की हालत, बुधवार रात को मौत के बाद तीमारदारों ने किया हंगामा

  • हिंदी समाचार
  • स्थानीय
  • Uttar pradesh
  • आगरा
  • महिला की मौत पर अस्पताल तोड़ा, ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित राधे अस्पताल में पथराव के बाद महिला की हालत बिगड़ी, मौत के बाद बुधवार की रात अटेंडेंट्स ने किया हंगामा
आगरा:2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
तीमारदारों का आरोप आपरेशन में लापरवाही से हुई महिला की मौत। - Dainik Bhaskar

तीमारदारों का आरोप आपरेशन में लापरवाही से हुई महिला की मौत।

थाना एत्माद्दौला अंतर्गत ट्रांस यमुना कालोनी स्थित एक हास्पीटल में पथरी के आपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। हास्पीटल में तोड़फोड़ की। हास्पीटल का स्टाफ भाग गया। तोड़फोड़ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गुस्साए लोगों को शांत कराया।

बुधवार देर रात की घटना
फिरोजाबाद के नगला सिंगी की रहने वाली नीरू देवी पत्नी को नीरज के पित्त में पथरी थे। उसे 18 सितंबर को आपरेशन के लिए ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित राधे हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। 19 सितंबर को महिला का पथरी का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। ज्यादा हालत खराब होने पर हास्पीटल प्रशासन ने उसे दूसरे हास्पीटल में रेफर कर दिया। बुधवार को शाम को इलाज के दौरान नीरू की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए तीमारदार रात को महिला का शव लेकर राधे हास्पीटल पहुंच गए। उन्होंने महिला का ऑपरेशन बिगड़ने और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

भाग गया हास्पीटल का स्टाफ
तीमारदारों ने हास्पीटल के बाहर महिला का शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। थोड़ी देर में उन्होंने अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। केबिन का शीशा और कुर्सियां तोड़ दी। मामला बिगड़ते देख अस्पताल का स्टाफ भाग गया। वहां भर्ती मरीज और उनके तीमारदार दहशत में आ गए। सूचना पर थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया। परिजनों का कहना था कि मृतका नीरू के चार साल व एक साल के दो बेटे हैं। अस्पताल की लापरवाही के चलते दोनों मासूम अनाथ हो गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। पुलिस के अनुसार मामले में किसी पक्ष द्वारा फिलहाल तहरीर नहीं दी गई है।

झोलाछाप ने कराया था भर्ती
परिजनों ने बताया कि नीरू की तबियत खराब होने पर पहले उसे गांव के ही क्लीनिक पर दिखाया था। उसने ही महिला को यहां पर भर्ती कराया था। भर्ती कराने के एवज में झोला छाप हास्पीटलों से कमीशन लेते हैं।

खबरें और भी हैं…

Click Here to Subscribe
Tweets by ComeIas


from COME IAS हिंदी https://ift.tt/39reiE0

Post a Comment

और नया पुराने