Incident near MGR in Buddhi Vihar Phase 2 at 6.15 am, robbed chain and ring by showing a gun | बुद्धि विहार फेस 2 में MGR के पास सुबह सवा छह बजे वारदात, तमंचा दिखाकर चेन और अंगूठी लूटी

मुरादाबाद4 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
मुरादाबाद में बुद्धि विहार फेस टू में मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं से बाइकर्स गैंग ने तमंचा दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी लूट ली। - Dainik Bhaskar

मुरादाबाद में बुद्धि विहार फेस टू में मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं से बाइकर्स गैंग ने तमंचा दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी लूट ली।

मुरादाबाद में मॉर्निंग वॉक पर निकली 2 महिलाओं से बाइक सवार 3 लुटेरों ने चेन और अंगूठी लूट ली। घटना रविवार को सुबह करीब 6:15 बजे बुद्धि विहार फेस 2 में MGR रेस्टोरेंट के पास हुई। घटना से लोगों में दहशत है। क्योंकि फेस टू की यह रोड मार्निंग – इवनिंग वॉक के लिए इस्तेमाल होती है।

जिस रोड पर बाइकर्स गैंग ने घटना को अंजाम दिया वहां सुबह- शाम टहलने वालों की भीड़ रहती है। महिलाएं बड़ी तादाद में यहां टहलने निकलती हैं। रविवार सुबह लुटेरों दुस्साहिक तरीके से भीड़ के बीच में 2 महिलाओं को तमंचा दिखाकर रोका।

गोली मारने की धमकी देते हुए उनसे गले की सोने की चेन और अंगूठी उतरवा ली। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे बाइक से फरार हो गए। जिन महिलाओं के साथ घटना हुई है उनके नाम मधु वर्मा और रचना शर्मा बताए जा रहे हैं। दोनों महिलाएं घटना के समय मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं।

CCTV में कैद हुए 3 लुटेरे
SP सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे CCTV फुटेज में बाइक सवार 3 लुटेरों की तस्वीरें कैद हुई हैं। इसके आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया इस इलाके में पुलिस के मूवमेंट को बढ़ाया गया है। यहां पहले से अधिक सतर्कता बरती जाएगी।

इस रोड पर तैनात है 2 पुलिस पिकेट

MGR वाली रोड पर बड़ी संख्या में लोग वॉक के लिए निकलते हैं। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक होती है। इसीलिए इस रोड पर 2 पुलिस पिकेट तैनात की गई हैं। इनमें से गोल चक्कर पर रहती है जबकि दूसरी रोड के दूसरे छोर पर। हैरानी की बात है कि दो – दो पुलिस पिकेट होने के बावजूद लुटेरे बेखौफ होकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

खबरें और भी हैं…

Click Here to Subscribe
Tweets by ComeIas


from COME IAS हिंदी https://ift.tt/3lhpAjR

Post a Comment

और नया पुराने