Threatened to kill after entering the house, the accused caught in the CCTV footage | घर में घुसकर दी जान से मारने की धमकी, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए आरोपी

बुलंदशहर2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
बुलंदशहर में महिला सिपाही के देवर पर हमला। - Dainik Bhaskar

बुलंदशहर में महिला सिपाही के देवर पर हमला।

बुलंदशहर में एक महिला सिपाही के देवर को दबंगों ने रास्ते में रोककर पीटा। बाद में घर में घुसकर उसको जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी अपने साथ दो सिपाहियों को उसके घर पर लेकर गया। जहां से सिपाही उसे अपने साथ ले जाने लगे। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक छात्र नेता हैं। दोनों के बीच वर्चस्व की लड़ाई है।

पुलिस लाइन में तैनात है पीड़ित की भाभी
मामला गंगानगर का है। यहां कि निवासी महिला सिपाही बुलंदशहर के पुलिस लाइन में तैनात है। 14 सितंबर को उसके देवर युगल को मवाना में रहने वाले शुभम ने जेल चुंगी के पास पीट दिया। उसके बाद आरोपी अपने साथियों के साथ युगल के घर पहुंच गया। वहां उसने उसे जान से मारने की धमकी दी।

सिपाहियों को लेकर पहुंचा घर
शुभम दो सिपाहियों को लेकर युगल के घऱ पहुंचा। वह जबरदस्ती युगल को घर से ले जाने लगे। वह दोनों सिपाही शुभम के दोस्त है। जो कि आसपास के किसी थाने में तैनात नहीं हैं। उनके खिलाफ पहले पीड़ित पक्ष ने गंगानगर थाने में शिकायत की। फिर गंगानगर पुलिस ने मामला सिविल लाइन थाने का बताया। उसके बाद सिविल लाइन थाने में शिकायत की गई। हमलावर घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़ित परिवार ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। शुभम और युगल दोनों ही छात्र नेता हैं। दोनों में वर्चस्व को लेकर विवाद है।

खबरें और भी हैं…

Click Here to Subscribe
Tweets by ComeIas


from COME IAS हिंदी https://ift.tt/2XAVOOY

Post a Comment

और नया पुराने