- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- Uttar pradesh
- आगरा
- नाले में ईंट डालने को लेकर दो पक्ष आए आमने-सामने, बस्ती में दोनों पक्षों से चले पत्थर, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, पुलिस बल तैनात
- कॉपी लिंक

मिश्रित आबादी वाले नगला फतूरी में पथराव से अफरा तफरी की स्थिति बन गई।
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र अंतर्गत यमुना ब्रिज घाट के पास नगला फतूरी नई आबादी में बुधवार की रात दो पक्ष मामूली विवाद में आमने-सामने आ गए। कहा-सुनी के बाद दोनों ओर से पथराव हो गया। इससे बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। इसमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति नियंत्रण में की।
नाली को लेकर हुआ विवाद
घटना रात करीब साढ़े नौ बजे की है। नगला फतूरी में टीकम सिंह और अब्बी दोनों पड़ोसी हैं। टीकम सिंह के पक्ष की महिला ने अब्बी के घर से नाली में गंदगी डालने पर एतराज जताते हुए ईंट लगा दी थी। इससे नाली का पानी रुक गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। अब्बी पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। उसके पक्ष में कुछ और लोग आ गए। आरोप है कि वाद-विवाद में अब्बी पक्ष की ओर से अचानक पथराव शुरू हो गया। इसके बाद टीकम पक्ष की ओर से भी पत्थर फेंके गए। इससे बस्ती में अफरा तफरी मच गई। आरोप है कि अब्बी पक्ष ने एक महिला के साथ अभद्रता भी की। विरोध करने पर कई लोगों को पीटा। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। पथराव में दोनों ओर के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
पुलिस फोर्स ने संभाली स्थिति
नगलरा फतूरी मिश्रित आबादी वाली बस्ती है। ऐसे में दो समुदाय के बीच पथराव की सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। सीओ छत्ता भी पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बवाल करने वाले भाग खडे़ हुए। इसके बाद पथराव में घायल अभिषेक, उसकी मां, गौतम, संजय सहित करीब आधा दर्जन लोग पुलिस के सामने आए। सबका आरोप था कि अब्बी पक्ष के लेागों ने पथराव किया। वे हॉकी-डंडे लेकर आए थे। इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि मौके पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Click Here to Subscribe
from COME IAS हिंदी https://ift.tt/2XxG27v
एक टिप्पणी भेजें