देश इतिहास रचने के करीब:कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज कुछ घंटे में पूरे हो जाएंगे; सरकार ने जश्न की तैयारियां पूरी कीं

  • हिंदी समाचार
  • राष्ट्रीय
  • भारत ने 100 करोड़ कोविद वैक्सीन मील का पत्थर आज सेलिब्रेशन के लिए तैयार किया
नई दिल्लीएक मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

देश में कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज का आंकड़ा आज पार हो जाएगा। 9 महीने पहले शुरू हुई वैक्सीनेशन ड्राइव के तहत अब तक 99 करोड़ 85 लाख से ज्यादा डोज दिए जा चुके हैं। इनमें 70 करोड़ 68 लाख 91 हजार 643 लोगों को एक डोज और 29 करोड़ 16 लाख 61 हजार 794 लोग दोनों डोज ले चुके हैं।

सरकार ने की हैं खास तैयारियां

  • वैक्सीन के 100 करोड़ डोज पूरे होने का ऐलान करने के लिए सरकार ने खास तैयारियां की हैं। इसके लिए ट्रेन, प्लेन और जहाजों पर लाउडस्पीकर से घोषणा करने की योजना है। साथ ही 100% वैक्सीनेशन पूरा कर चुके गांवों से कहा गया है कि 100 करोड़ का आंकड़ा पूरा होने पर उन्हें पोस्टर और बैनर लगाकर हेल्थ वर्कर्स का सम्मान करना चाहिए।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10.30 दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल जाएंगे और फ्रंटलाइन वर्कर्स से बात करेंगे।
  • 100 करोड़ डोज पूरे होने के जश्न के सिलसिले में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज एक गाना और एक फिल्म भी लॉन्च करेंगे। ये कार्यक्रम दोपहर 12.30 बजे लाल किले पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस गाने में गाना कैलाश खेर ने आवाज दी है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक लाल किले पर 1400 किलो का देश का सबसे बड़ा तिरंगा लगाने की भी उम्मीद है।
  • बताया जा रहा है कि बीजेपी नेताओं को भी वैक्सीनेशन सेंटर्स पर जाकर हेल्थ वर्कर्स का सम्मान करने के लिए कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा गाजियाबाद, महासचिव अरुण सिंह कोयंबटूर और महासचिव दुष्यंत गौतम लखनऊ जाएंगें।

अब तक कैसी रही वैक्सीनेशन की रफ्तार?
देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई। शुरुआती 20 करोड़ वैक्सीन डोज 131 दिन में लगे। अगले 20 करोड़ डोज 52 दिन में दिए गए। 40 से 60 करोड़ डोज देने में 39 दिन लगे। 60 करोड़ से 80 करोड़ डोज देने में सबसे कम, महज 24 दिन लगे।

अब 80 करोड़ से 100 करोड़ होने में 31 दिन लग रहे हैं। यानी अब रफ्तार कम हो गई है। अगर इसी रफ्तार से वैक्सीनेशन होता रहा तो देश में 216 करोड़ वैक्सीन डोज लगने में करीब 175 दिन और लगेंगे। यानी, 5 अप्रैल 2022 के आसपास ये आंकड़ा हम पार कर सकते हैं।

मास्क फ्री होने के लिए अभी करना होगा इंतजार
हमने भले ही 100 करोड़ डोज लगाने के करीब हैं, लेकिन देश की महज 20% आबादी ही पूरी तरह वैक्सीनेट हुई है। 29% आबादी को वैक्सीन की एक डोज दी जा चुकी है। ऐसे में मास्क फ्री होने के लिए हमें अभी इंतजार करना होगा।

महामारी एक्सपर्ट डॉक्टर चंद्रकांत लहारिया कहते हैं कि जब तक 85% आबादी पूरी तरह वैक्सीनेट नहीं हो जाती तब तक ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। जिन देशों में मास्क से छूट दी गई है वहां जनसंख्या घनत्व भारत की तुलना में काफी कम है। ऐसे में हमें अपनी जरूरतों को हिसाब से ही फैसला लेना चाहिए।

ब्रोकरेज फर्म यश सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी तक देश की 60 से 70% आबादी पूरी तरह वैक्सीनेटेड हो जाएगी। इस वक्त तक भारत हर्ड इम्यूनिटी को अचीव कर लेगा। इसके बाद लोगों को मास्क नहीं लगाने की पूरी तरह छूट मिल सकती है। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि मास्क से पूरी तरह से आजादी के लिए हमें अभी कम से कम 6 से 8 महीने और इंतजार करना होगा।

खबरें और भी हैं…



ऐसी ही पोस्ट पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।



from COME IAS हिंदी https://ift.tt/3jmBuIQ

Post a Comment

और नया पुराने