- कॉपी लिंक

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक यह डायवर्जन सुबह 8 बजे से लागू होगा। ऐसे में घर से निकलने से पहले यह जरूर देख लें कि शहर में किन रास्तों पर और कहां से जा सकेंगे।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रहने वाले लोगों के लिए यह खबर बेहद काम की है। क्योंकि रविवार को लोक सेवा आयोग की स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 परीक्षा होनी है। ऐसे में यह परीक्षा जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होनी है। सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होनी वाली इस परीक्षा में 20155 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसे देखते हुए शहर के अधिकांश रूटों को ट्रैफिक पुलिस की ओर से डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक यह डायवर्जन सुबह 8 बजे से लागू होगा। ऐसे में घर से निकलने से पहले यह जरूर देख लें कि शहर में किन रास्तों पर और कहां से जा सकेंगे।
इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन
- फरेन्दा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन जंगल कौड़िया से फोरलेन होकर अपने गन्तव्य की ओर जायेगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नही आयेगा।
- वाराणसी की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन बाघगाड़ा से फोरलेन होते हुये अपने गन्तव्य की ओर जायेगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नही आयेगा।
- लखनऊ की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन कालेसर थाना गीडा के पास समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रोका जायेगा। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नही आयेगा।
- कप्तानगंज की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन पिपराइच कस्बे से पहले थाना पिपराइच के पास सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रोका जायेगा। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नही आयेगा। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नही आयेगा।
- देवरिया की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन फोरलेन से अपने गन्तव्य की ओर जायेगे। तक रोका जायेगा।शहर की तरफ कोई भारी वाहन नही आयेगा।
- रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से जनपद देवरिया को जाने वाली समस्त बसें यूनिवर्सिटी चौराहाए मोहद्दीपुर चौराहा, कूड़ाघाट होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे
- देवरिया की तरफ से महानगर क्षेत्र में आने वाली समस्त बसे खोराबार बाईपास से तारामंडल, अमर उजाला, छात्र संघ यूनिवर्सिटी चौराहा से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे
- कुशीनगर से आने वाली समस्त भारी वाहन कोनी तिराहा से रामनगरए करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- रेलवे बस स्टैंड से फरेंदा,महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर की तरफ जाने वाली समस्त प्रकार की बसें यूनिवर्सिटी चौराहा से मोहद्दीपुर, चार फाटक ओवरब्रिज पादरी बाजारए खजांची चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- महाराजगंज सिद्धार्थ नगर फरेंदा की तरफ से आने वाली समस्त प्रकार की बसें खजांची से पादरी बाजार कौवा बाग, मोहदीपुर होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर एंव बक्शीपुर से अग्रसेन तिराहा की तरफ चार पहिया वाहन नही जाने दिया जायेगा।
- गोलघर चैराहा से विजय चैराहा की तरफ एंव विजय चौराहा से अग्रसेन की तरफ चार पहिया वाहन नही जाने दिया जायेगा।
- सुमेर सागर से विजय चौराहा की तरफ चार पहिया वाहन रोक दिये जायेगे।
- शास्त्री चौराहा से घोष कम्पनी की तरफ चार पहिया वाहन नही जाने दिया जायेगा।
- अम्बेडकर चैराहा से तमकुही की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों को अम्बेडकर चौराहा से ही छात्रसंघ भवन डायवर्जन किया जायेगा।
इन रास्तों पर भी हो सकता है डायवर्जन
- अत्यधिक यातायात का दबाव होने पर गोलघर चैराहा से विजय तथा विजय चैराहे से अग्रसेन तिराहा की तरफ कोई भी चार पहिया वाहन नही जाने दिया जायेगा।
- सुबह के समय से ही परीक्षा समाप्ति तक अग्रसेन से बक्शीपुर तक पूर्णतया चार पहिया वाहन प्रतिबन्धित रहेगा।
- फलमण्डी से दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक निकलने वाले भारी वाहन फलमण्डी के अन्दर ही रहेगें, जो रात 8 बजे के बाद निकलेंगे।
Click Here to Subscribe
from COME IAS हिंदी https://ift.tt/2Y5ge2B
एक टिप्पणी भेजें