फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कांग्रेस के इस ऐलान की एक तरीके से खिल्ली उड़ाई है।
फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कांग्रेस के इस ऐलान की एक तरीके से खिल्ली उड़ाई है। उन्होंने प्रियंका गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘मैडम इस बात को तो स्मृति ईरानी कब का अमेठी में साबित कर चुकी हैं। अपने भाई साहब राहुल गांधी से पूछ लीजिए।’ अशोक पंडित का इशारा कांग्रेस के “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” वाले नारे की तरफ था।
उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, ‘कांग्रेस मतलब छलावा। सोनिया गांधी महिलाओं को संसद में 33% आरक्षण नहीं दिला पाईं। अब प्रियंका गांधी यूपी में 40% महिलाओं को टिकट देने का वादा कर रही हैं। जो हरीश रावत उत्तराखंड में अपनी सत्ता नहीं बचा पाये वो पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह को भटका हुआ आदमी कह रहे हैं।’
इस वीडियो को देख कर ढेरों लोगों के कमेंट आने लगे। सुदामा यादव ने कहा- ‘एक क्रांतिकारी कदम।’ एक यूजर ने प्रियंका गांधी को जवाब देते हुए कहा- ‘ढोंग, महिलाओं की बात करती हो, जब कांग्रेस राज्यों में दलित लड़कियों के बलात्कार होते हैं तब तो आप 1 शब्द ट्वीट नहीं करते। नई शुरुआत कर रहे हैं, सोच रहे हैं जनता तो बेवकूफ है। ड्रामा करेंगे और जनता हमको वोट दे देंगे।’
प्रकाश नाम के यूजर ने पूछा- कांग्रेस के G23 में कितनी महिलाएं हैं जरा बताइए। पार्लियामेंट में महिलाओं के रेजर्वेशन का क्या हुआ? पार्टी में कितनी एमपी और एमएलए महिलाएं हैं बताना जरा? बताते चलें, कांग्रेस ने अगले यूपी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देने का ऐलान किया है। प्रियंका गांधी ने लखनऊ कांग्रेस ऑफिस में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि ‘हमारा फैसला यूपी की हर महिला के लिए है। विकास कार्यों में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। महिलाएं सेवा भाव से देश की तस्वीर बदल सकती हैं।’
जीमेल पर पोस्ट का नोटिफिकेशन पाएं सबसे पहले। अभी सब्सक्राइब करें।
from COME IAS हिंदी https://ift.tt/3b371Lf
एक टिप्पणी भेजें