ऐश्वर्या राय के सलमान और उनके परिवार से बहुत अच्छे और करीबी रिश्ते थे। फिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक ऐश्वर्या ने एक दिन सलमान के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया?
ऐश्वर्या राय के सलमान और उनके परिवार से बहुत अच्छे और करीबी रिश्ते थे। फिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक ऐश्वर्या ने एक दिन सलमान के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया? ऐश्वर्या के मुंह से भाई सलमान के खिलाफ बातें सुन कर उस वक्त सोहेल खान का खून खूब उबला था। काफी कंट्रोल करने के बाद जब सोहेल से रुका नहीं गया, फिर वह मीडिया के सामने आए थे और ऐश्वर्या के खिलाफ बोले थे।
दरअसल, सलमान खान और ऐश्वर्या राय के बीच मामला तब सामने आया था जब एक्ट्रेस खुलकर मीडिया के सामने आई थीं और सलमान के लिए बोली थीं कि सलमान शराब पीते थे और उन्हें अब्यूज करते थे। ऐश्वर्या ने तब सलमान पर ये भी आरोप लगाया था कि वह दूसरे एक्टर्स के साथ उनका नाम जोड़ते थे।
आई बी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या राय ने सलमान के लिए मीडिया में कहा था कि- ‘सलमान खान उन पर शक किया करते थे। को-स्टार्स के साथ उनका नाम जोड़ते थे। वह शराब पीते थे और गालियां भी देते थे। मैंने ये सब बर्दाश्त किया।’ ऐश्वर्या ने आगे कहा था- ‘कई बार ऐसा हुआ जब मेरे चेहरे और शरीर पर निशान हुए जिन्हें मैंने मेकअप से छिपाया। इस कारण से मैंने सलमान से ब्रेकअप कर लिया। ब्रेकअप के बाद भी वह मुझसे संपर्क करने की कोशिश करते हैं।’
सोहेल खान ऐश्वर्या के इस स्टेटमेंट से काफी गुस्से में आ गए थे। सलमान और ऐश्वर्या का ये पंगा काफी समय से मीडिया की सुर्खियां बना हुआ था। वहीं खान परिवार ने एक बार भी सलमान की तरफ से कोई सफाई पेश नहीं की थी। ऐसे में इस बार सलमान के भाई सोहेल खुद को रोक नहीं पाए और ऐश्वर्या के खिलाफ बोलने के लिए मीडिया के सामने आ गए थे।
सोहेल ने कहा था- ‘अब मीडिया के सामने आकर ऐश्वर्या रो रही हैं। तब क्या था जब सलमान के साथ वह घूमा फिरा करती थीं। हमारी फैमिली मेंबर की तरह हमारे साथ रहती थीं, हमारे घर उनका आना-जाना, खाना-पीना था। तब उन्होंने अपने रिश्ते को सलमान संग कबूल किया था? तब कभी खुले तौर पर सलमान संग अपना रिश्ता एक्सेप्ट किया था? तब तो ऐश्वर्य़ा ने ऐसा कुछ नहीं किया था। उल्टा ऐश्वर्या ने सलमान को इंसिक्योर फील कराया था।’
जीमेल पर पोस्ट का नोटिफिकेशन पाएं सबसे पहले। अभी सब्सक्राइब करें।
from COME IAS हिंदी https://ift.tt/3pUvSJX
एक टिप्पणी भेजें