रोहित और रितिका इस समय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हैं। वहां रोहित मुंबई इंडियंस का नेतृत्व कर रहे हैं। आईपीएल 2018 के बाद यह पहली बार है जब मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर होती दिख रही है।
हालांकि, उन्होंने इस टेंशन में भी फैंस के चेहरों पर हंसी लाने का तरीका खोज निकाला। रोहित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह पत्नी रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) के साथ प्रैंक (Prank) करते दिख रहे हैं। रितिका को उनके मजाक का जरा भी अंदाजा नहीं था। वह रोहित के प्रैंक करने पर डर से कांपती हुई देखीं गईं।
रोहित ने जो वीडियो शेयर किया है, उसे उन्होंने खुद शूट किया है। वीडियो में रोहित ने पहले दिखाया कि उन्होंने अपनी मुट्ठी में चॉकलेट टॉफी छुपा रखी है। इसके बाद वह सीधे रितिका के पास पहुंचते हैं। वह अपनी मुट्ठी बांधे ही रहते हैं। रितिका को लगा कुछ डरावना है, क्योंकि रोहित ने उनसे अपना हाथ छूने और मुट्ठी खोलने के लिए कहा। रोहित ने उनसे कहा, ‘देखो, मेरी मुट्ठी में क्या बंद है?’
रोहित को इस तरह देख रितिका डर जाती हैं। वह रोहित की मुट्ठी खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाती हैं। रोहित के बार-बार कहने के बावजूद रितिका मुट्ठी खोलने को तैयार नहीं होती हैं। इस पर रोहित कहते हैं, ‘कसम है। बस मुट्ठी मारो। क्या आपको लगता है कि मैं तुम्हें डरा दूंगा रितिका?’
इसके बाद रितिका किसी तरह हिम्मत करके मुट्ठी देखने की कोशिश करती हैं। आखिर में जब रोहित अपनी मुट्ठी खोलते हैं तो उसमें कोई डरावनी चीज नहीं, बल्कि चॉकलेट निकलती है। यह देखकर रितिका काफी रिलीफ महसूस करती दिखती हैं। पति द्वारा प्रैंक किए जाने के बाद रितिका मुस्कुराने लगती हैं। इसके साथ ही वीडियो पूरा हो जाता है।
मुंबई इंडियंस ने 12 मैच खेलने के बाद अब तक केवल पांच मैच जीते हैं। उसके 10 अंक हैं। उसका अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है। राजस्थान रॉयल्स के भी 10 अंक हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने 13 में से 6 मैच जीते हैं।
केकेआर बेहतर रनरेट के कारण प्लेऑफ में पहुंचने को तैयार है। हालांकि, मुंबई के पास एकमात्र मौका है। यदि वह अपने आखिरी दो लीग मैच (राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ) जीत जाती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच सकता है।
Click Here to Subscribe Newsletter
from COME IAS हिंदी https://ift.tt/3BaMMXN
एक टिप्पणी भेजें