athiya-shetty-kl-rahul-relationship-confirmed-on-birthday-of-actress-indian-cricketer-proposed-officially-with-birthday-wish-preity-zinta-cricketer-calls-her-bhabhi-ji – आथिया शेट्टी को बर्थडे विश कर केएल राहुल ने किया अपने प्यार का इजहार, प्रीति जिंटा के क्रिकेटर ने कहा



बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी के जन्मदिन पर भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने प्यार का भी इजहार कर दिया है। उनके पंजाब किंग्स के साथी क्रिकेटर ने आथिया को भाभी जी भी कहा है।

बॉलीवुड अभिनेत्री और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी को उनके ब्वॉयफ्रेंड केएल राहुल ने खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आथिया को बर्थडे विश के साथ उनके लिए अपने प्यार का भी इजहार किया है। वहीं उनके पोस्ट पर उनके साथी क्रिकेटर मंदीप सिंह ने आथिया को भाभी जी भी कहा है।

केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर आथिया शेट्टी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए हार्ट इमोजी के साथ लिखा कि, हैप्पी बर्थडे माइ लव (Happy Birthday My Love)।’ उनके इस पोस्ट पर उनके कई साथी क्रिकेटर्स और बॉलीवुड जगत के बड़े-बड़े चेहरों ने कमेंट किया है।

इसी पोस्ट पर प्रीति जिंटा के मालिकाना हक वाली पंजाब किंग्स के खिलाड़ी मंदीप सिंह ने भी कमेंट किया है। उन्होंने आथिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा,’हैप्पी बर्थडे भाभी जी।’ राहुल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

आथिया शेट्टी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरों और केएल राहुल के साथ रिलेशनशिप के लिए चर्चा में रहती हैं। दोनों ही अक्सर एक दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते नजर आते थे। लेकिन आज तक दोनों ने खुले तौर पर अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा था।

आथिया के जन्मदिन पर केएल राहुल ने एक ऐसा पोस्ट साझा किया जिससे साफ हो गया है कि उन्होंने पूरी दुनिया को अपने रिश्ते के बारे में बता दिया है। काफी लम्बे समय से लग रही अटकलों पर विराम लगाते हुए केएल राहुल ने आज अपने रिश्ते को आथिया के साथ ऑफिशियल कर दिया है।

इससे पहले इंग्लैंड दौरे पर भी आथिया शेट्टी को केएल राहुल के साथ देखा गया था। दोनों ने कई बार एक साथ अलग-अलग डेस्टिनेशन पर फोटो शेयर की थी।

सुनील शेट्टी की बेटी आथिया और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के प्यार की खबरें काफी लंबे समय से चर्चा में थीं। फिलहाल दोनों के प्यार की खबरें अब कंफर्म हो गई हैं। अब देखने वाली बात ये होगी क्या दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे, अगर हां तो कब।



जीमेल पर पोस्ट का नोटिफिकेशन पाएं सबसे पहले। अभी सब्सक्राइब करें।



from COME IAS हिंदी https://ift.tt/3BSmrNo

Post a Comment

और नया पुराने