यूरोप की राजनीति में दक्षिणपंथी झुकाव

To Download Click Here.

हाल ही में यूरोप में जातीय-राष्ट्रीयता की भावना बढ़ती दिखाई दे रही है। यूरोप में सामाजिक रूप से सबसे उदार माने जाने वाले देश नीदरलैंण्ड में गीर्ट विल्डर्स की पार्टी फॉर फ्रीडम को सबसे अधिक सीट मिलने से चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है। यूरोप की बदलती राजनीतिक स्थिति पर कुछ बिंदु –

  • गीर्ट विल्डर्स की छवि कट्टरपंथी नेता की रही है। उन्होंने चुनावों में ‘डी इस्लामीकरण’ का आह्वान किया था। वे मस्जिदों को बंद करने, कुरान पर प्रतिबंध लगाने और मुस्लिम बहुत देशों से आने वाले प्रवासियों के लिए सीमाएं बंद रखने के पैरोकार हैं।
  • फ्रांस की नेशनल रैली पार्टी की अभी तक अध्यक्ष रही मेरी ले पेन भी एक दक्षिणपंथी नेता हैं। 2022 के राष्ट्रपति चुनावों में वे जीत के बहुत करीब थीं।
  • इटली में नव फासीवादी मूल की पार्टी सत्ता में है।
  • जर्मनी की एएफडी पार्टी की जड़ें नव-नाजी में हैं। यह वहाँ की दूसरी सबसे लोकप्रिय पार्टी है।

यूरोप के राजनीतिक (दक्षिणपंथी) दल आप्रवासन और जीवनयापन की लागत पर आए संकटों का उपयोग करके अपने विशिष्ट जातीय-राष्ट्रवादी एजेंडे में जनता को फंसाते जा रहे हैं। जबकि वास्तव में तो उनके पास आर्थिक एजेंडा और ऐसी राजनीतिक दृष्टि होनी चाहिए, जो यूरोप का चहुंमुखी विकास कर सके।

‘द हिंदू’ में प्रकाशित संपादकीय पर आधारित। 27 नवंबर, 2023

The post यूरोप की राजनीति में दक्षिणपंथी झुकाव appeared first on AFEIAS.


Post a Comment

और नया पुराने