- कॉपी लिंक

मुरादाबाद से कल्याण सिंह का नजदीकी रिश्ता था। वह अकेनों बार मुरादाबाद दौरे पर आए। तीन बार प्रदेश कार्यसमिति में भी उन्होंने यहां शिरकत की।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में शनिवार रात लखनऊ के SGPGI (संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट) में निधन हो गया। लेकिन कल्याण सिंह का मुरादाबाद से हमेशा गहरा नाता रहा। वह मुख्यमंत्री रहते यहां कई बार आए। तीन बार प्रदेश कार्यसमिति में भी उन्होंने यहां शिरकत की। 1991 में उन्होंने मुख्यमंत्री रहते मुरादाबाद को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल दिया।
अप्रैल 1993 में मुरादाबाद में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई थी। यह बैठक हिंदू कॉलेज में हुई थी और तीन दिन तक चली थी। कल्याण सिंह तीनों दिन इसमें मौजूद रहे थे। महापौर विनोद अग्रवाल बताते हैं कि वह उन दिनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में थे। कल्याण सिंह के खाने की व्यवस्था देखने की जिम्मेदारी संगठन ने उन्हें दी थी। वह राही होटल में ठहरे थे।

मुरादाबाद में कल्याण सिंह (फाइल फोटो)

मुरादाबाद में कल्याण सिंह (फाइल फोटो)

मुरादाबाद में कल्याण सिंह (फाइल फोटो)

मुरादाबाद में कल्याण सिंह (फाइल फोटो)

मुरादाबाद में कल्याण सिंह (फाइल फोटो)
2005 की कार्यसमिति में भी आए थे कल्याण
कल्याण सिंह 2005 में मुरादाबाद में मानसरोवर पैराडाइज में हुई कार्यसमिति में भी पहुंचे थे। इससे पहले 1996 में कल्याण सिंह ने मुरादाबाद का दौरा किया था। तब वह संभल लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दो दिन तक रुके थे। उन्होंने संभल, चंदौसी, अमरोहा, रहरा, हसनपुर आदि इलाकों में ताबड़तोड़ सभाएं की थीं।

मुरादाबाद में कल्याण सिंह (फाइल फोटो)

मुरादाबाद में कल्याण सिंह (फाइल फोटो)

मुरादाबाद में कल्याण सिंह (फाइल फोटो)

मुरादाबाद में कल्याण सिंह (फाइल फोटो)
Click Here to Subscribe
from COME IAS हिंदी https://ift.tt/3y1fkQY
एक टिप्पणी भेजें