- कॉपी लिंक

पिता की पिटाई का वीडियो बना रही बेटी को गोली मारने वाले आरोपित को घटना के 5 दिन बाद भी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पिता की पिटाई का वीडियो बना रही बेटी को गोली मारने वाले आरोपित को घटना के 5 दिन बाद भी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। वहीं, किशोरी की हालत अभी भी खतरे में है। 5 दिन बाद भी पेट से गोली नहीं निकाली जा सकी है। दूसरी ओर पुलिस ने आरोपित विजय के मां-बाप को भी साजिश का आरोपित बनाया है। वहीं विजय की गिरफ्तारी के लिए आधा दर्जन लोगों को उठाया है।
21 अगस्त की रात मारी थी गोली
गगहा इलाके के जगदीश पुर भलुवान निवासी राजीव नयन सिंह का अपने ही गांव के शातिर अपराधी विजय प्रजापति से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था। जिसे लेकर शुक्रवार 21 अगस्त की रात करीब 11.30 बजे विजय प्रजापति दरवाजे पर चढ़कर राजीव नयन सिंह को मारने लगा। शोर सुनकर 16 वर्षीय पुत्री काजल सिंह घर से बाहर निकल आई और अपने पिता को पिटता देख मोबाइल में वीडियो बनाने लगी। जिससे नाराज होकर विजय ने काजल के पेट में गोली मार दी और उसका मोबाइल छिनकर साथियों संग फरार हो गया। घायल काजल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत काफी नाजुक होने के कारण लखनऊ केजीएमसी रेफर कर दिया गया।
केजीएमसी में चल रहा काजल का इलाज
केजीएमसी में अभी काजल का इलाज चल रहा है। अभी भी गोली पेट में फंसी हुई है। ब्लड का रिसाव न रुकने के कारण गोली नहीं निकाली जा सकी। सोमवार को पेट में बने सुराक व ब्लड के रिसाव को रोकने के लिए आपरेशन किया गया। ब्लड काफी कम होने के कारण गोली नहीं निकाली जा सकी। अभी भी वह जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है। नामजद अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस की 5 टीमें लगी हुई हैं। लेकिन फिर भी अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने काजल सिंह के पिता की तहरीर पर विजय प्रजापति, हरीश और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि विजय के माता व पिता को भी 120 बी के तहत मुलजिम बनाया है।
Click Here to Subscribe
from COME IAS हिंदी https://ift.tt/3y8ylB6
एक टिप्पणी भेजें