- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- Uttar pradesh
- आगरा
- 13 मरीजों में डेन-2 स्ट्रेन मिला, 25 मरीजों के सैंपल जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजे गए, रविवार को भी बुखार से तीन बच्चों की मौत
- कॉपी लिंक

डेंगू के 25 मरीजों के नमूने जांच को केजीएमयू लखनऊ भेजे गए थे। इसमें 13 में डेन-2 स्ट्रेन मिला है।
आगरा में डेंगू का डेन-2 स्ट्रेन कहर बरपा रहा है। 13 मरीजों में डेंगू के डेन-2 स्ट्रेन मिला है। केजीएमयू लखनऊ में जांच के बाद इसकी पुष्टि हुई है। अभी 12 नमूनों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं, रविवार को भी बुखार से तीन बच्चों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग बच्चों की मौतों को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।
25 मरीजों के नमूने जांच को भेजे थे
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इसी महीने डेंगू के 25 मरीजों के नमूने केजीएमयू में सीरोटाइपिंग जांच कराने के लिए भेजे थे। नमूने की जांच रिपोर्ट आ गई है। इसमें 13 मरीजों में स्ट्रेन-2 मिला है। डेंगू के मरीजों की जांच कराने पर पहली बार इस स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। इनमें से 10 मरीज ठीक हो गए हैं। तीन मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। बाकी के 12 नमूनों की अभी जांच चल रही है। डेंगू के सीरोटाइप में डेन-1, डेन-2, डेन-3 और डेन-4 स्ट्रेन होते हैं। इनमें सबसे खतरनाक डेन-2 है। यह अन्य के मुकाबले तीन गुना खतरनाक है। इससे मस्तिष्क, लिवर, हृदय, बोनमेरो समेत शरीर के अन्य हिस्से प्रभावित होते हैं।
बुखार से तीन और बच्चों की मौत
संदिग्ध बुखार से बच्चों की मौत का सिलसिला रूक नहीं रहा है। रविवार को भी तीन और बच्चों की बुखार से मौत हो गई है। फतेहपुर सीकरी निवासी दिलशाद की छह साल की बेटी आयत की बुखार से मौत हो गई। उसे दो दिन से बुखार आ रहा था। वहीं, सीकरी के मंडी गुड़ निवासी ज्ञानी कुशवाहा की छह साल की बेटी प्रिया ने भी बुखार से दम तोड़ दिया। चार दिन से प्रिया को बुखार आ रहा था। बाह के मिढ़कौली निवासी राजेश की पांच साल की बेटी सुहाना की बुखार से मौत हो गई। उसको आठ दिन से बुखार आ रहा था। आगरा में उसका इलाज चल रहा था।
Click Here to Subscribe
from COME IAS हिंदी https://ift.tt/2ZDDg1v
एक टिप्पणी भेजें