Azamgarh reached BJP President , called Lakhimpur incident unfortunate | बूथ संपर्क अभियान के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने देर रात्रि पहुंचे अध्यक्ष, लखीमपुर की घटना को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर

आजमगढ़31 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
आजमगढ़ जिले में बूथ प्रबंधन की बैठक करने देर रात्रि पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - Dainik Bhaskar

आजमगढ़ जिले में बूथ प्रबंधन की बैठक करने देर रात्रि पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।

आजमगढ़ जिले में बूथ संपर्क अभियान के पदाधिकारियों के साथ देर रात्रि बैठक करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखीमपुर खीरी की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। प्रदेश अध्यक्ष आज वाराणसी दौरे पर आए थे। वाराणसी से देर रात लालगंज विधानसभा, दीदारगंज विधानसभा व सदर विधानसभा के देवखरी में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें चुनावी टिप्स दिए। जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिल सके। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री गंभीर हैं। अधिकारियों की टीम गठित कर दी है। सभी को शांति बनाए रखने की जरूरत है। विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा लखीमपुर जाने के सवाल पर स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि इस घटना को राजनीतिक तूल देने की जरूरत नही है। सरकार अपना काम कर रही है। पूरे राज्य को योगी आदित्यनाथ पर विश्वास करना चाहिए।

गरीब-कल्याण के लिए काम कर रही भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि भाजपा गरीब, कल्याण, राष्ट्र व समाज के कल्याण का कार्य कर रही है। आजमगढ़ जिले के बूथ प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि यहां पर अच्छा काम हो रहा है। बूथ संपर्क अभियान को लगातार चलाए जाने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी जैसा नेतृत्व कभी-कभी मिलता है, जो देश व प्रदेश के विकास को लेकर गंभीर रहते हैं।

सपा के गढ़ में भाजपा की पाठशाला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा के गढ़ में भाजपा के पदाधिकारियों को बूथ प्रबंधन व आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की। इसका मुख्य मकसद यह है कि जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां से अधिक से अधिक सीटें मिल सकें। 10 विधानसभा सीटों वाले इस जिले में सपा के 5 विधायक हैं, जबकि बसपा के 4 व भाजपा के पास सिर्फ एक विधायक है। ऐसे में आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा यहां अधिक सीटें जीतना चाहती है। और इसी रणनीति के तहत काम भी कर रही है।

खबरें और भी हैं…

Click Here to Subscribe
Tweets by ComeIas


from COME IAS हिंदी https://ift.tt/3uzwx3Q

Post a Comment

और नया पुराने