राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में राम सोरेन, बेबी देवी का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जमशेदपुर में टाटा तीरंदाजी अकादमी में एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप का 40वां संस्करण चल रहा है

राम सोरेन और एम. बेबी देवी शनिवार को यहां टाटा तीरंदाजी अकादमी में 40वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप के उद्घाटन के दिन भारतीय धनुष स्पर्धा के व्यक्तिगत रैंकिंग दौर के बाद क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में शीर्ष पर रहे।

मिजोरम का प्रतिनिधित्व कर रहे सोरेन ने कुल 666 अंक बटोरे। उनके बाद झारखंड के गोल्डी मिश्रा और मणिपुर के एस. रॉबर्ट सिंह हैं, जिन्होंने समान 658 अंक बनाए।

मणिपुर की बेबी देवी ने 637 अंक जुटाकर महिलाओं की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया। जम्मू-कश्मीर की उषा देवी और उत्तर प्रदेश की सुनीता भारद्वाज ने क्रमश: 635 और 634 के स्कोर के साथ दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।


Click Here to Subscribe Newsletter
Tweets by ComeIas


from COME IAS हिंदी https://ift.tt/3D6Jh57

Post a Comment

और नया पुराने