अपनी पार्टी की महिलाओं को तो न्याय दे नहीं पाते, फिर ऐसे वादे क्यों? नाविका कुमार ने किया सवाल तो कांग्रेस नेता देने लगे गोलमोल ज़वाब




टाइम्स नाऊ की लाइव डिबेट में कांग्रेस नेता विजय कौशिक और बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा मौजूद थे। इस बीच एंकर नाविका कुमार ने कांग्रेस प्रवक्ता विजय कौशिक से एक सवाल कर लिया। जिसे सुनते ही विजय कौशिक भड़क गए। वहीं वह संबित पात्रा पर भी बिफर पड़े।

नाविका कुमार ने डिबेट में विजय कौशिक से पूछा- ‘आप अपनी पार्टी की महिलाओं को इंसाफ नहीं दे पा रहे, फिर बाकी महिलाओं से वादे क्यों?’ एंकर ने कहा- ‘मैं आपसे पूछना चाहती हूं, मध्यप्रदेश की बेटियां बेटियां नहीं हैं क्या? और वो तो कांग्रेस के परिवार से हैं। कांग्रेस की महिला वर्कर हैं। उन्होंने ही आरोप लगाया है विधायक जी के बेटे पर!’

नाविका ने आगे कहा- ‘लेकिन विधायक जी के कान पर तो जूं भी नहीं रेंगती? समझ आता है कि पुत्र मोह है। लेकिन बाकी की कांग्रेस पार्टी का कौनसा मोह है कि औरतों के लिए आप न्याय नहीं दिलवा सकते? आप अपनी पार्टी के अंदर ही महिलाओं को न्याय नहीं दे सकते, तो बाहर ये 40% रिजर्वेशन करके क्यों महिलाओं का आप मजाक उड़ा रहे हैं?’

नाविका कुमार का सवाल सुनने के बाद कांग्रेस नेता संबित पात्रा का नाम लेकर कहने लगे- ‘झूठ में पीएचडी कर चुके मेरे भाई संबित पात्रा ने जिम्मेदारी ले ली है कि मध्यप्रदेश में उस विधायक के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जब कर लिया जाएगा तो निश्चित तौर पर न्याय मिलेगा क्योंकि इनके मुताबिक वहां भाजपा की सरकार है। देखिए मध्यप्रदेश में कोई कांग्रेस की सरकार तो है नहीं, जो आप हमारे ऊपर आरोप लगा रहे हैं, कि इस कांड से हमारा कोई लेना देना है। भाजपा की सरकार है, तो भाजपा की जिम्मेदारी बनती है कि उनको गिरफ्तार करे।’

उन्होंने आगे कहा- ‘संबित पात्रा बताएं कि मोदी जी को प्रियंका जी ने फोन किया था कि अपराधी को गिरफ्तार न करें? या राहुल गांधी जी ने फोन किया था? या शिवराज चौहान जी को किया था? दोषी कोई भी हो सजा मिलनी चाहिए।’

कांग्रेस नेता आगे बोले- ‘झूठ में पीएचडी कर चुके संबित पात्रा को ये नहीं मालूम कि देश में किस-किस का शासन रहा है। इन्होंने तो अटल बिहारी बाजपेयी के शासन को भी कांग्रेस के शासन से जोड़ दिया। बड़ी दुखदाई बात है। इनका मानसिक संतुलन हिल गया है जब से प्रियंका जी ने कहा कि 40% महिलाओं को टिकट दी जाएंगी। आप इसके पीछे मानसिकता समझिए। जो महिलाएं राजनीति में आना चाहती थीं उनके लिए और कोई प्लैटफॉर्म नहीं था। तो प्रियंका गांधी जी ने पहल की है। इससे भाजपा परेशान हो गई है कि महिलाएं यूपी में राजनीति में आएंगी तो भाजपा की और पोल खुलेगी। मोदी सरकार और बेनकाब होगी।’

https://platform.twitter.com/widgets.js

ऐसे मे नाविका कुमार कहने लगीं- ‘ठीक है मध्यप्रदेश देश में बीजेपी है, लेकिन राजस्थान, वहां तो किसी भी कांग्रेस के बड़े नेता के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। न राहुल गांधी ने कुछ कहा, न प्रियंका गांधी जी के मुंह से।’

The post अपनी पार्टी की महिलाओं को तो न्याय दे नहीं पाते, फिर ऐसे वादे क्यों? नाविका कुमार ने किया सवाल तो कांग्रेस नेता देने लगे गोलमोल ज़वाब appeared first on Jansatta.



जीमेल पर पोस्ट का नोटिफिकेशन पाएं सबसे पहले। अभी सब्सक्राइब करें।



from COME IAS हिंदी https://ift.tt/3pknKlU

Post a Comment

और नया पुराने